कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। आदेशानुसार विभिन्न विसर्जन स्थलों और थाना क्षेत्रों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और अधीक्षक भू-अभिले को जिम्मेदारी सौंपी गई है।