Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jan 14, 2025
धनबाद शहर के पुटकी अंचल क्षेत्र अंतर्गत लाहरगोड़ा बस्ती के एक विधवा महिला हेमुल देवी को जल्द मुख्यमंत्री पेंशन सम्मान योजना के तहत पेंशन स्वीकृत की लाभ देने की धनबाद उपायुक्त से आज मंगलवार मांग की गई है। समाजसेवी सुभाष महतो ने धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा से जल्द विधवा बेसहारा महिला को पेंशन स्वीकृति लाभ देने की मांग की।