कोटवा प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में मंगलवार को अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोउल्हास पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सम्राट अशोक के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इसी क्रम में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बडहरवा कला, रामजी टोला सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों में मनाया गया।