सिवान के भगवान पैलेस में आज महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुफ़्त ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन शगुन ब्यूटी पार्लर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिए गए।