राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी आए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार सुबह 11 बजे फतेहपुर शेखावाटी के गोयनका मंदिर पहुंचकर मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का फतेहपुर शेखावाटी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।