फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सोमवार कि देर शाम 6 बजे लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय एशियाई योगासन चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट नीतू सिंह भी मौजूद थी। विधायक ने नीतू सिंह को मुख्यमंत्री से मिलवाया। होनहार बिटिया के लिए सरकारी नौकरी तथा आर्थिक मदद हेतु अनुरोध किया।