नारायणपुर, नक्सल प्रभावित जिला होने के बावजूद आज शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने किया। यात्रा में भारत माता के जयकारों से नगर की मुख्य सड़कें गूंज उठीं।