सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस ने बताया कि 8 सितम्बर से 22 सितम्बर 2025 तक जिलेभर में विशेष अभियान चलाएगी। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू किया जा रहा है।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।