सोमवार को अपराह्न 3बजे कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मीडिया विभाग से जानकारी मिली, कि कृषि विवि ने मत्स्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। विवि के मत्स्यकीय महाविद्यालय ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर की दो प्रतिष्ठित संस्थाओं, केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान मुंबई व केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य अनुसंधान संस्थान बैरकपुर कोलकाता से समझौता किया है।