दुमका परिसदन के चांद भैरव ब्लॉक के कमरे के वाश रूम में ब्रांडेड कंपनी का शॉवर लगाया गया है। शॉवर वर्षों से शोभा की वस्तु बनी हुई है। यहां ठहरने वाले लोगों को काफी नहाने में परेशानी होती है। जुगाड तकनीक के सहारे लोग नहाते है। इसके देख रेख की जिम्मेदारी भवन प्रमंडल पर है। सहायक अभियंता ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।