झारखंड सांस्कृतिक मंच, चास-बोकारो द्वारा करम-जावा महोत्सव का दीपांजलि पैलेस में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन मंच के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक राजदेव माहथा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजन की शुरूआत झारखंड सांस्कृतिक मंच के संस्थापक स्व. राजेन्द्र महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया.