सिवनी के कुरई में माटी गणेश–सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के उपयोग का संदेश दिया गया।