चरपोखरी थाना की पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरियां गांव निवासी सहदेव सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह के रूप में हुई। गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वारंटी पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।