हिमाचल में आपदा प्रबंधन को लेकर भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप तेज़ हो गए हैं। शनिवार को भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कहा था कि जनता सरकार पर विश्वास नहीं कर रही और सीधे पीड़ितों तक मदद पहुंचा रही है। इस पर कुटलैहड़ के कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए भाजपा पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया।