खरडीह गांव में शनिवार की रात 8:00 बजे भूमि विवाद के रंजिश में चचेरे भाई दिनेश महतो ने खंती से हमला कर उमेश महतो के पुत्र मनीष कुमार को लहू- लुहान कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद घायल मनीष कुमार को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर अवस्था में मनीष कुमार का इलाज किया जा रहा है।