मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को अब स्थाई प्राचार्य मिल गया है। शनिवार को स्थाई प्राचार्य के रूप में डॉ. सीपी भैसोड़ा ने नियुक्ति ले ली है। इस पर कॉलेज कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को चार सत्र पूरे होने के बाद स्थाई प्राचार्य मिल पाया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति की गई है।