बरकट्ठा। सिविल सर्जन हजारीबाग डॉ. अशोक कुमार सिंह के साथ दिल्ली से आई राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई।