मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है तब से क्वालिटी एजुकेशन में काफी तरक्की की गई। पहले हमारा प्रदेश शिक्षा क्षेत्र में 21में स्थान पर था अब पांचवें स्थान पर आ गया है।वहीं अब हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य भी घोषित किया गया है जिसके लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री और अन्य कर्मचारियों को भी शुभकामनाएं दी।