आंवला में बिसौली मार्ग पर सोमवार को सुबह11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम मनोना में स्विमिंग पूल के समीप एक बुलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार के दोनों पैर टूट गए, घायल की पहचान बदायूं के थाना उघैती के गांव राजपुर निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। महेंद्र सिंह अपनी ससुराल ग्राम टांडा से वापस अपने घर राजपुर जा रहे थे।