शुक्रवार को शाम साढे चार बजे स्टेशन बाजार लोहाघाट में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने हथकरघा प्रदर्शनी के निरस्त होने पर खुशी जताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुकरिया ने कहा कि सबसे पहले वह नगर के समस्त व्यापारियों का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने एकता दिखाकर प्रदर्शनी को लगने से रोका।