Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 10, 2025
लगातार बारिश से मानगो इंटेक वेल में भारी मात्रा में बालू भर जाने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो गई थी। बुधवार को विभाग की ओर से इंटेक वेल की सफाई करवाई गई। साथ ही 350 हॉर्स पावर का नया पंप लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने 3:00 बताया कि अगले चार दिनों में यह पंप कार्य करना शुरू कर देगा। इसके शुरू होने से जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा।