आजसू पार्टी लातेहार के प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव ने गुरुवार की शाम करीब चार बजे लातेहार सदर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो समेत अन्य वरिष्ठ आजसू पदाधिकारियों की छवि सोशल मीडिया के माध्यम से धूमिल किया गया है।