सोनवर्षा अंचल क्षेत्र स्थित खजुराहा पंचायत के वार्ड नंबर 5 मे ं गुरुवार की आधी रात अज्ञात कारणो ं से भीषण आग लग गई। इस आग में चार परिवारों के घर सहित लाखो ं की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग सबसे पहले जयकांत मिस्त्री के घर में लगी। धीरे-धीरे आग ने हरिनंदन मित्री, मुरारी कुमार और चंदेश्वरी मिस्त्री के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।