रफीगंज शहर के अब्दुलपुर निवासी विनय प्रसाद गुप्ता के सड़क दुर्घटना में घायल 40 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार का बनारस में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। शुक्रवार संध्या 5 बजे समाजसेवी विनोद कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक पिंटू कुमार गुप्ता बुधवार को अपने बहन के घर गया जिला के आमस गए हुए थे। घर लौटने के क्रम में यह घटना घटित हुई।