बलरामपुर जिले में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2025 तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। जिले के कई प्रमुख पेट्रोल पंपों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।