गांव मंदापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडा और पथराव हुआ। इसका वीडियो आज सामने आया है। इस झगड़े में एक पक्ष के चार लोगों को चोट आई हैं, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।