खैरथल थाना क्षेत्र के झाड़का निवासी पति-पत्नी ने देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पता लगा कि कल शाम करीब 6 बजे के पास दोनों खेत में पानी की लाइन बदलने के लिए गए थे। रात करीब 12 बजे तक जब दोनों घर वापस नहीं लौटे तो परिजन दोनों को ढूंढने के लिए खेत की ओर निकले।