पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने पर समझाने गए अपने ही भाई पर जानलेवा हमला कर फरार आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी भासू निवासी राजेश उर्फ लाला घटना के बाद से फरार हो गया था। केकड़ी एसपी द्वारा गिरफ्तारी हेतु ₹2000 का इनाम घोषित किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।