शमशाबाद स्थित गंगा कटरी के गांव पैलानी दक्षिण में गंगा नदी का कटान तेजी से हो रहा है। डेढ़ महीने की बाढ़ के बाद अब कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के लिए लगाए गए परको पाइन भी गंगा में समा गए हैं। खेत खलियान से लेकर गांव की गलियों और घरों तक पानी भर गया था।जिससे लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए घर छोड़कर गए थे।