सीहोर: जिले के इछावर थाना अंतर्गत बोरदी कलां में दो सगे भाइयों की मौत। घर के अंदर टैंक में मिले शव। पुलिस जांच में जुटी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह जिले के बोरदी कलां में दो सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है। घर के अंदर टैंक में दोनों के शव मिले है। पुलिस मौके पर पहुंची है शवों को निकाला जा रहा है और जांच पड़ताल में जुट गई है।