भाजपा द्वारा गुरुवार की शाम चार बजे विश्रामपुर नप मुख्यालय में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विकसित भारत के अमृत काल में सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण के ग्यारह साल पूरा होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर फोकस किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी व जिला प्रभारी भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने किया।