फरीदाबाद में यमुना में पानी अब पूरी तरह से वापस अपने स्थान पर लौट चुका है। यमुना में इस समय केवल 47 हजार 490 क्यूसेक पानी रह गया है। लेकिन लोगों के सामने अभी भी जीवन को वापस पहले जैसा बनाना काफी मुश्किल होगा। किसानों की हजारों एकड़ भूमि पर खड़ी फसल इस बार बाढ़ में खत्म हो गई है। जिसका आकलन प्रशासन अभी कर कर रहा है। गांव बसंतपुर में लोग अपने घरों में वापस आ