सरयू नदी में मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त बसंती देवी की रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि उनकी माता आज सुबह करीब 5 बजे घर से अचानक गायब हो गई, उनके द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया, बाद में उन्हें महिला के शव मिलने की सूचना मिली है उन्होंने उसकी शिनाख्त अपनी मा के रूप में की।