कलेक्टर आदित्य सिंह ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। अनुभाग दंडाधिकारी और उपखंड मजिस्ट्रेट बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव को अशोकनगर, श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी को चंदेरी, त्रिलोचन ने ईसागढ़ और मनीष धनगर को मुंगावली के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।