संतकबीर नगर जिले के बेलहर नगर पंचायत में एक दुखद घटना सामने आई है। बुधवार की रात सर्पदंश से 30 वर्षीय संत कुमार सैनी की मौत हो गई। संत कुमार सरवन सैनी के पुत्र थे। रात में सोते समय सांप ने उन्हें डस लिया। डंसने का एहसास होते ही उन्होंने परिवार को सूचित किया। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।