Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 8, 2025
विधायक पूर्णिमा साहू का सोमवार को बर्मामाइंस स्थित सिद्धू कानू बस्ती में भाजपा समर्थकों ने 4:30 बजे धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर स्वयं विधायक मौजूद रहीं और गरीब महिलाओं के बीच मिठाई एवं साड़ियां वितरित कीं। अपने संबोधन में उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि उनकी सफलता का श्रेय आम जनता को जाता है। भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।