आरओ/एआरओ की परीक्षा छूट जाने से नाराज खानपुर के गोपालापुर गाँव निवासी सूरज यादव निर्वस्त्र होकर और खुद को घायल कर खुलेआम मीलों पैदल चला। बीच में लोगों के अलावा पुलिस ने भी उसे रोका, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। गाजीपुर परीक्षा देने जा रहे युवक का एडमिट कार्ड सहित पूरा बैग रावल मोड़ के पास रोडवेज बस के साथ चला गया। जिसके बाद उसने वहीं से यह बवाल शुरू किया।