हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिख रहा है। सोमवार शाम फुरूका पुल के पास अलौंजा कला गांव निवासी राजेश कुमार मेहता पर तीन अज्ञात अपराधियों ने लोहे की छड़ से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया। ईचाक थाना प्रभारी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध पर आक्रोश जताया।