उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में सम्पन्न हुआ। विधायक मनोज कुमार तिवारी ने प्रथम सत्र का उद्घाटन किया। शनिवार को दोपहर करीब 01 बजे प्रांतीय अध्यक्ष आएस ऐरी ने बताया कि जनपद कार्यकारिणी का गठन कर डा. मनोज कुमार जोशी अध्यक्ष, दिगंबर फुलोरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश आर्य उपाध्यक्ष चुने गए।