पहाड़ों पर तेज बारिश से यमुना नदी उफान पर है। सोमवार सुबह 11 बजे हथिनीकुंड बैराज पर नदी का जलस्तर 3,21,653 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक है। हालांकि, दोपहर बाद जलस्तर घटना शुरू हो गया और दोपहर 3 बजे 2,96,810 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।