आंती थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी 14 वर्षीय सूरज कुमार, जो बीते 26 अगस्त की सुबह घर से अचानक लापता हो गया था, उसे पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने सूरज को परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, सूरज के पिता शिव कुमार साव ने आंती थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कांड संख्या 96/25 दर्ज किया गया।