पूर्व एमएलसी सह पूर्व जदयू प्रत्याशी संजय प्रसाद ने शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस वार्ता कर जदयू जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शैलेंद्र महतो जदयू कार्यकर्ताओं की बजाय निर्दलीयों को प्रश्रय देते हैं। उनके अनुसार महतो जदयू नेताओं के साथ भेदभाव करते हैं, न केवल उनके साथ बल्कि झाझा विधायक दामोदर रावत जी के साथ भी।