बुढादीत क्षेत्र के टाकरवाड़ा गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।इस पर युवती ने घर जाकर अपने पर डीजल डालकर आग लगाली जिसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गयी।पुलिस ने युवती का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि टाकरवाड़ा गांव में एक युवती के साथ 2 युवको ने दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने दी।