ग्राम बम्हनी में दुर्गा जी के घर से टेकचंद के घर तक 105 मीटर सीसी नाली का निर्माण कार्य कराया जाना था। रविवार को शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में पूरे काम का दर्शाकर राशि निकाल ली गई, लेकिन हकीकत में अधूरा निर्माण किया गया। जानकारी के अनुसार दुर्गाजी के घर से यशवंत मरठे के घर तक मात्र 48 मीटर सीसी नाली बनाई गई है।