मंगलवार शाम 04 बजे बारिश से नदीयों का जलस्तर बढ़ गया है। नियामताबाद ब्लॉक के कई गांवों में बाढ़ का पानी घरो में घुस गया है। बाढ़ से गांवों की सड़कें और घर जलमग्न हो गए हैं। खेतों में खड़ी धान की फसलें पानी में डूब गई हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बाढ़ के पानी के साथ सांप और बिच्छुओं का खतरा भी बढ़ गया है।