जहानाबाद के महमद पुर गांव में अपने खेत से सब्जी तोड़कर लौट रही एक महिला पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। इस संबंध में घायल महिला के परिजनों ने रविवार दिन में करीब 12 बजे जानकारी दी।