गाजियाबाद में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। हथिनीकुंड बैराज से 3.28 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसको देखते हुए गाजियाबाद व दिल्ली में अलर्ट किया गया है।प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गाजियाबाद-बागपत बार्डर के गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने लगी है। अगले 24 घंटे में यमुना में पानी तेजी से बढ़ेगा।