पूरा मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पदम सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह और उसका बेटा अभिषेक सिंह ट्रक संख्या यूपी 83 AT 0746 को बैक कर रहे थे। ट्रक को अभिषेक सिंह चला रहा था। और पिता पदम सिंह साइड देख रहा था। ब्रेक न लग पाने के कारण ट्रक पीछे खड़े कैंटर से टकरा गया। बीच में दबने से पदम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।