हॉकी इंडिया ने गुरुवार को महिला एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित की। झारखंड से 4 खिलाड़ी शामिल, जिसमें सिमडेगा की सलीमा टेटे (कप्तान), संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और खूंटी की निक्की प्रधान हैं। जानकारी देते हुए हॉकी सिमडेगा अध्यक्ष मनोज कोंबेगी ने शाम 6 बजे कहा कि बेटियां देश का मान बढ़ाएँगी।