मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर को चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। सीएम रतलाम की सैलाना तहसील में खुद खेतों में उतरे और आपदा प्रभावित फसलों का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे बात कर उनकी परेशानी जानी। उन्होंने लोगों को गले लगाकर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होने देगी।